हम अक्सर किस्से, कहानियों में बहुत प्रेतों के बारे में पढ़ते है, सुनते है | भूत प्रेतों की कहानियो पर भी कई तरह की फिल्मे बन चुकी है | कई लोगो का मानना होता है कि ये सिर्फ कपोल कल्पना का अंग है, जबकि कई लोगो का यह मानना है कि भूत प्रेत सच में होते है | हालाँकि इसके बारे में अभी तक कोई वैज्ञानिक दावा नहीं किया गया है | 2013 में अमेरिका में एक रिसर्च किया गया था जिसके अनुसार 43% अमरीकियों का मानना था कि भूत प्रेत सच में होते है | भारत में करीब 30 से भी ज्यादा ऐसी जगहों को चिन्हित किया गया है जहां पैरानॉर्मल एक्टिविटी पायी गयी है | प्रशासन ने नागरिको के यहाँ जाने पर रोक लगा रखी है | आज हम आपको उनमे से कुछ जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे है |
जटिंगा
यह जगह आसाम में स्थित है | इस जगह को मौत की घाटी कहा जाता है क्योंकि शाम को पक्षी यहां आकर खुद जान दे देते है | शाम को 7 बजे के आस पास पक्षी यहाँ आते है और अचानक नीचे गिरने लगते है, लोगो का कहना है कि वो खुद जान दे देते है | ऐसा क्यों होता है ? इसका जवाब किसी के पास नहीं है |
भानगढ़ किला
राजस्थान के अलवर में मौजूद ये किला बहुत ही डरावना माना जाता है, सरकार ने रात में यहां जाने पर पाबंदी लगा रखी है | बताया जाता है कि इस किले में किसी तांत्रिक और राजकुमारी की आत्मा घूमती है | इस किले से जुडी कई घटनाये सामने आ चुकी है |
टनल 33
शिमला में एक रेलवे सुरंग है, टनल 33 | यह सुरंग भूतिया मानी जाती है, ऐसा कहा जाता है कि इस सुरंग से एक ब्रिटिश इंजीनियर की आवाज आती है | इस जगह के बारे में स्थानीय लोगो में कई कहानियां मशहूर है |
शनिवार वाडा
पुणे में मौजूद शनिवार वाडा किला भी भूतिया किला माना जाता है | इस किले में पेशवा बालाजी बाजीराव के 17वें बेटे नारायण राव रहा करते थे | इसी किले में उनके चाचा ने रघुनाथ राव ने उन्हें मरवा दिया था | यहां आसपास काम करने वाले और कई अन्य लोगो ने यह रोने की आवाजे सुनी है |
फिरोज शाह कोटला किला
दिल्ली में 14 वि शताब्दी में बना फिरोज शाह कोटला किला भी भूतिया और डरावनी जगहों में शुमार है | हालाँकि इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहाँ के भूत लोगो की मदद करते है | इसी अन्धविश्वास के कारण लोग अपनी इच्छाओ को कागज के ऊपर रखकर यहां छोड़ जाते है |
संजय वन
दिल्ली में मौजूद संजय वन को भी डरावना माना जाता है | यह वन 700 एकड़ में फैला है और यहाँ कई कब्रे भी है | बताया जाता है कि कई लोगो को यहाँ सफ़ेद साडी पहने औरत दिखाई देती है, इसके अलावा यहाँ कई बार बच्चे के रोने की आवाज, किसी के पीछा करने का अहसास होता है |
अग्रसेन की बावड़ी
दिल्ली में मौजूद अग्रसेन की बावड़ी के बारे में कहा जाता है कि यहां आत्माये विचरण करती है | कई बार ये आत्माये लोगो को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर देती है |
दाऊ हिल
पश्चिमी बंगाल में मौजूद कुर्सेओंग की दाऊ हिल को भूतिया माना जाता है | बताया जाता है कि यहां के लकड़हारों ने कई बार एक सर कटे बच्चे को देखा है जो अचानक सामने आता है और अचानक पेड़ो में गायब हो जाता है |
डुमास बीच
गुजरात के सूरत में मौजूद डुमास बीच भी डरावनी जगहों पर शामिल है | बताया जाता है कि यहां लोगो को कई बार आत्माये भटकती नजर आती है |